सैलून के बाहर मिस्ट्री मैन का कसकर हाथ थामे स्पॉट हुईं कंगना, कैमरे के सामने ब्लश करती दिखीं ''बॉलीवुड क्वीन''

1/13/2024 3:57:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 36 वर्षीय एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभी तक शादी नहीं रचाई है और न ही उन्होंने किसी के साथ रिलेशन में होने का खुलासा किया है। अब हाल ही में जब कंगना को किसी मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया तो उनके लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगीं। बीती रात कंगना को किसी मिस्ट्री मैन के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरों को लेकर कंगना खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

दरअसल, बॉलीवुड क्वीन कंगना को बीती रात मुंबई में एक सैलून से बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान वह मिस्ट्री मैन का कसकर हाथ थामे नजर आईं। इतना ही नहीं, इस मौके वह खूब ब्लश करती भी दिखीं।

 

चेहरे पर काला चश्मा लगाए स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में वह बेहद गॉर्जियस दिखीं। जबकि, उनके साथ नजर आया ये मिस्ट्री मैन एक विदेशी था।

 

सैलून के बाहर दोनों को इस अंदाज में देख लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनके लिंकअप के कयास लगने लगे।


इस मिस्ट्री मैन के साथ कंगना की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट लग रही है। हालांकि, यह एक्ट्रेस ही बता सकती है कि उनके साथ नजर आ रहा शख्स कौन है।


वहीं, काम की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म तेजस में देखा गया था, जो सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी।

 

Content Writer

suman prajapati