वरूण धवन पर भड़की कंगना की बहन रंगोली, बोली- वो भी किसी की बच्ची है सर!

7/3/2019 7:36:04 PM

मुंबईः कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें इस ट्रेलर को बीती रात एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रीटिज से भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

वरुण धवन ने फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘क्या मस्त ट्रेलर है। फिल्म की लीड कास्ट और सपोर्टिंग कास्ट को शानदार राइटिंग का सपोर्ट मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि खूब मजा आने वाला है।’

लेकिन लगता है कि वरुण का ये ट्वीट रंगोली को कुछ अधूरा लगा, क्योंकि इसमें उनकी बहन और जजमेंटल है क्या की लीड एक्ट्रेस कंगना का नाम नहीं था।

इसलिए वरुण के इस ट्वीट पर रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा कि कंगना का भी नाम लिख देते सर! वो भी किसी की बच्ची है, उसने भी मेहनत की है।

इस पर वरुण भी चुप बैठने वाले नहीं थे। उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए एक और ट्वीट किया। जिसमें कलंक एक्टर ने रंगोली के लिए लिखा कि सतीश सर, हुसैन, राज और स्पेशली कंगना, सभी को प्यार और लीड कास्ट का वही मतलब था मैम। बेस्ट विशेज। वरुण के इस स्वीट ट्वीट पर रंगोली ने उन्हें लिखा, 'थैंक्यू सर।' 

 

 

 

 

Pawan Insha