Kangana VS Shivsena: शिवसेना की गुंडागर्दी को देख घबराई ''ससुराल सिमर का'' फेम कृष्ण बैरेटो, बोली ''अब मुंबई सेफ नहीं''

9/13/2020 2:56:27 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना हैं जो कि सरेआम अपने विचार जाहिर करने से जरा भी नहीं घबराती हैं। वहीं बीते कई दिनों से कंगना रनौत लगातार महाराष्ट्र की सरकार और शिवसेना के नेताओं पर जमकर हमला बोल रही हैं। कंगना की इन ललकारों ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया था। कंगना की शिवसेना को दी इन ललकारों का अंदाज ये हुआ कि मुंबई बीएमसी ने उनके ऑफिस को बुरी तरह से तहस नहस कर दिया था।

इस घटना के बाद से तो जैसे बखेड़ा ही खड़ा हो गया। कंगना और शिवसेना के बीच बचाव में बॉम्बे हाई कोर्ट को आना पड़ गया। वहीं कंगना के साथ साथ बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स शिवसेना सरकार की आलोचना करते नजर आए थे। मुंबई में चल रही इस गहमा गहमी ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। आम जनता का मानना है कि अब मुंबई रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं रही है।  

इसी बीच सीरियल ससुराल सिमर का में नजर आ चुकी एक्ट्रेस कृष्ण बैरेटो को भी अब डर लगने लगा है। कृष्ण बैरेटो सुशांत सिंह राजपूत की अच्छी दोस्त हैं। कृष्ण बैरेटो ने इंस्टा पर अपने डर के बारे में बात करते हुए लिखा- 'पहली बार मुझे ये बात महसूस हो रही है कि मुंबई अब सेफ जगह नहीं रही।' अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने  शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की एक पोस्ट भी शेयर की है। शमिता शेट्टी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है- 'मैं इस मुद्दे पर नहीं जाना चाहती कि कंगना रनौत ने सरकार के बारे में क्या अच्छा और क्या बुरा बोला है।

उसे स्वतंत्रता के साथ बात करने का अधिकार है। उसके साथ जो हुआ वो गलत है। मैं हैरान हूं कि कोई भी लोकतंत्र की बात ही नहीं कर रहा है। क्या अब गुंडागर्दी के आगे इंसान उनकी प्रॉपर्टी और जान की कोई कीमत नहीं है। अब तक मैं शान से कहती थी कि मैं एक इंडियन हूं और मुंबई में रहती हूं। पहले मैं मुंबई में सुरक्षित महसूस करती थी लेकिन इस घटना के बाद अब सब बदल गया है। लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है।'

Smita Sharma