आखिर टीम कंगना रनौत ने ढूंढ निकाला सुशांत का 5 साल पुराना पोस्ट, बॉलीवुड और नेपोटिज्म पर कही थी ये बात

7/25/2020 10:47:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। पुलिस अब तक मामले की जांच कर रही है और लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। एक तरफ हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत जो लगातार सुशांत की मौत के बाद चौंकाने वाले खुलासे करती जा रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने कंगना रनौत की टीम ने सुशांत की उस पोस्ट को ढूंढ निकाला जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर बात कही थी।


टीम कंगना रनौत ने सुशांत के उस फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ''एक जीनियस दिमाग की पीड़ा, उन्होंने नेपोटिज्म का सर्कस देखकर इसके खिलाफ लड़ने के बजाए इसे एंजॉय करने का फैसला लिया। उन्होंने खुद को एक बदसूरत सांचे में ढालने के बजाय खुद को छोड़ने का फैसला किया।''


बता दें सुशांत सिंह ने ये पोस्ट साल 2015 में किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था,  ''हम यहां अपने परिवार की मान्यताओं को उसी तरह बढ़ावा देते हैं जिस तरह अपने परिवार के सदस्यों को।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग नेपोजटिज्म और बॉलीवुड भी लिखा था।''


बता दें कंगना रनौत सुशांत सिंह राजूपत की मौत के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। क्योंकि वो बेबाकी से बॉलीवुड की गंदी सच्चाई सबके सामने ला रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपत ने 14 जून को दुनिया से अलविदा कह दिया था। उनकी मौत के बाद उनके चाहने वालों का आरोप है कि सुशांत बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म के चलते डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

 

 

Edited By

suman prajapati