कंगना ने शेयर की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर, बोलीं- ''इसे कहते हैं लोकतंत्र के अच्छे दिन''

7/30/2022 1:32:40 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में कंगना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
कंगना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में पीएम मोदी के उन दिनों की तस्वीर को शामिल किया गया है, जब वह राजनेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता हुआ करते थे। वहीं, द्रौपदी मूर्मू एक आम महिला थीं और सीएम योगी भी राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उस तस्वीर को शामिल किया गया है, जब वह ऑटो रिक्शा चलाते थे। इस कोलाज पर लिखा- चारों फोटो को देखकर आश्चर्य होता है कि भाग्य का खेल भी गजब है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।' इस कोलाज पर खुद कंगना ने लिखा- 'इसी को तो कहते हैं लोकतंत्र के अच्छे दिन।' कंगना का ये पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari
काम की बात करें तो कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी है। फिल्म में कंगना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी और उनका लुक भी सामने आ गया थी, जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं, फिल्म में अनुपम खेर राजनेता जय प्रकाश नारायण और श्रेयस तलपड़े भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिवंगत वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म आपातकाल पर है और कंगना की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News