कंगना रनौत का दावा-''महेश भट्ट का असली नाम है असलम,दूसरी शादी करने के लिए बदला था धर्म''

9/5/2022 8:43:30 AM

मुंबई: 'पंगा गर्ल' यानि एक्ट्रेस कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेज में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर बेबाक होकर अपनी राय रखती हैं। मुद्दा चाहे देश से जुड़ा हो या फिल्म इंडस्ट्री से कंगना अपनी बात कहने में कभी पीछे नहीं हटती। कंगना अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े चहरों पर विवादित बयान दे चुकी हैं। वहीं महेश भट्ट और उनका परिवार हमेशा ही कंगना के निशाने पर रहता है।

PunjabKesari

हाल ही में एक बार फिर कंगना ने महेश भट्ट को आड़े हाथ लिया। कंगना ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर महेश भट्ट की कुछ पुरानी वीडियोज शेयर की है। वीडियो में महेश भट्ट मुस्लिम जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ कंगना ने दावा किया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है।   

PunjabKesari

कंगना रनौत ने अपनी तीन अलग-अलग इंस्टा स्टोरी में महेश भट्ट का एक वीडियो शेयर किया है। पहली वीडियो के साथ कंगना ने लिखा-'महेशजी ऐसे ही सभ्य भाषा और काव्यात्मक तरीके से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।'

PunjabKesari

इसके बाद अपनी दूसरी स्टोरी में कंगना ने लिखा-'मुझे बताया गया है कि इनका असली नाम असलम है। इन्होंने अपनी दूसरी बीवी से शादी करने के लिए धर्मांतरण किया था। ये बेहतरीन नाम है इसे छिपा क्यों रहे हैं।'

PunjabKesari

कंगना ने अपनी तीसरी इंस्टा स्टोरी में लिखा-' इन्हें अपना असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें खुद को किसी खास धर्म से नहीं दिखाना चाहिए, जिससे वह धर्मांतरित हुए हैं।' 

PunjabKesari

कंगना रनौत महेश भट्ट पर इससे पहले भी कई आरोप लगा चुकी हैं। साल 2020 में कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि महेश भट्ट ने उनके साथ मारपीट की थी। कंगना ने कहा था कि उन्होंने महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की फिल्म धोखा को ठुकरा दिया था। यही नहीं कंगना रनौत ने महेश भट्ट को मूवी माफिया कहा था। कंगना ने साल 2006 में महेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद कंगना महेश भट्ट की फिल्म राज: द मिस्ट्री कन्टीन्यूज और वो लम्हें में काम कर चुकी हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो कंगना फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को कंगना रनौत खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रही हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News