''रावण ने सीता का अपमान किया और कौरवों ने द्रौपदी का, इतिहास गवाह नारी का अपमान करने वालों का पतन निश्चित'':कंगना रनौत

3/24/2021 11:03:43 AM

मुंबई: 'धाकड़ गर्ल' कंगना रनौत ने बिना ढरे अपने विचार लोगों के सामने पेश करती हैं। वह अपने ट्वीट्स के जरिए अक्सर अपने विरोधियों पर कटाक्ष करती हैं। शिवसेना और कंगना के बीच  चल रही लड़ाई से तो जग जाहिर है। जब भी मौका मिलता है तो दोनों ही एक-दूसरे कभी सीधे तौर पर तो कभी बिना नाम लिए निशाना साधते हैं। इसी बीच एक बार फिर कंगना ने इशारों-इशारों में को खरी खोटी सुनाई।

दरअसल, मंगलवार को अपने बर्थडे पर कंगना ने उनकी मोस्ट अवेटिड फिल्म लाइवी के ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान कंगना ने मीडिया के सामने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने विरोधियों पर निशाना साधा।

कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा-'बहुत सारी चीजें मेरे साथ हो रही थीं, लेकिन ये मेरा मानना है कि जो नारी का अपमान करता है उसका पतन निश्चित है। इतिहास में ये बात देख सकते है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रावण ने सीता का अपमान किया और कौरवों ने द्रौपदी की, मैं खुद को देवी नहीं बता रही हूं लेकिन मैंने भी नारी हूं। मैं हमेशा अपने लिए बोली हूं मैंने किसी को नुकसान नहीं किया है, मैंने बस खुद को सुरक्षित किया है।'कंगना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए लोग ये कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने ये बात शिवसेना के लिए कही है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस के दौरान कंगना ने शिवसेना और मुंबई पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए थे। कंगना ने उद्धव ठाकरे से लेकर संजय राउत पर निशाना साधा था।

वहीं संजय राउत और कंगना के बीच काफी जुबानी जंग हुई थी। कंगना ने तो मुंबई की तुलना पाक से कर दी थी। इस के बाद बीएमसी द्वारा अपने कार्यालय का एक हिस्सा गिराए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार और उनके बीच और ठन सी गई थी।

Content Writer

Smita Sharma