कंगना रनौत बोलीं- ''KWAN के को-ओनर अनिर्बान ने की थी लड़की से रेप करने की कोशिश, कमरे के बाहर खड़ी थी मां''

9/23/2020 12:53:51 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार इंडस्ट्री की पोल खुल रही है। सुशांत मामले से शुरू हुई जांच इंडस्ट्री  में ड्रग्स की दुनिया तक पहुंच चुकी है। इस केस में आए दिन कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं हाल ही में हुए खुलासे में दीपिका पादुकोण और टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी क्वान के साथ-साथ सलमान खान का भी नाम जुड़ता नजर आ रहा है।

इसी बीच ड्रग्स  के हर मुद्दे में  बोलने वाली कंगना रनौत ने KWAN के को-ओनर अनिर्बान ब्लाह को लेकर एक ट्वीट किया। कंगना ने अनिर्बान पर किसी लड़की का रेप करने का आरोप लगाया।

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा- 'क्वॉन के को-ओनर अनिर्बान ब्लाह पर कई लड़कियों ने रेप और मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था, जिसमें से एक लड़की अपनी मां के साथ उनसे मिलने गई थी। उन्होंने उनकी मां को बाहर बिठाया और उस लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की। मां ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन इस केस को मीडिया ने ढक लिया और सब अचानक से गायब हो गए।'

बता दें कि दो साल पहले साल 2018 में अनिर्बान पर रेप के आरोप लगने के बाद उन्हें अपने पद से हटने के लिए कहा गया था। इस घटना के बाद वाशी स्थित पुराने ब्रिज के पास अनिर्बान ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें वापस लाया गया। उन्होंने 9 अन्य पार्टनर्स के साथ KWAN एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। चार लड़कियों ने उनपर मीटू के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Smita Sharma