किस्साः ''जब मैं छोटी थी और छुप-छुप कर सेट पर प्रियंका चोपड़ा को देखा करती थी, कंगना को याद आए पुराने दिन

3/26/2022 11:59:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वो बात अलग है कि प्रियंका की बॉलीवुड में दोस्ती काफी पुरानी है, जबकि कंगना उनके इंडस्ट्री में आने के काफी समय बाद आईं। जब कंगना इंडस्ट्री में नई थीं तो वह प्रियंका की झलक पाने के लिए काफी बेचैन रहती थीं। हाल ही में धाकड़ गर्ल ने इस फैन मोमेंट का किस्सा सुनाया।

PunjabKesari

 

कंगना ने फैशन शो के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि जब वह उस फैशन शो के रैम्प पर चल रही थीं तो उनकी फिल्म 'फैशन' का टाइटल सॉन्ग बज रहा था और इस गाने ने उन्हें अपनी इस फिल्म की याद दिला दी जब प्रियंका चोपड़ा के साथ वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

कंगना ने कहा, 'मुझे मेरे पुराने दिन याद आ गए। शायद में 19 या 20 साल की रही होउंगी। मैं बहुत छोटी थी। मैं अपने दोस्तों को बता रही थी कि प्रियंका जब सेट पर आती थीं तो मैं उन्हें देखकर काफी आकर्षित हो जाती थी, क्योंकि वह सेट पर एक सुपरस्टार की तरह होती थीं। हम लोग सभी मॉडल्स छुप छुपकर प्रियंका को देखते थे। इसलिए मुझे वो सारे दिन याद आ गए। वही वक्त था जब मैं पहली बार रैम्प पर चली थी।'

 

PunjabKesari


बता दें, कंगना और प्रियंका दोनों साल 2008 में फिल्म 'फैशन' में एक साथ नजर आ चुकी हैं।इसके अलावा दोनों ने ऋतिक रोशन के साथ साल फिल्म 'कृष 3' में भी काम किया है। हालांकि , कभी प्रियंका की फैन रह चुकी कंगना ने कई दफा प्रियंका पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News