कंगना रनौत ने तस्वीर शेयर कर यामी गौतम को दी शादी की मुबारकबाद, एक्ट्रेस ने नई दुल्हन के लिए बोली ये खास बात

6/6/2021 7:12:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस यामी गौतम 4 जून 2021 डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। यामी ने अपने होमटाउन हिमाचल में शादी की है। यामी को स्टार्स और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी तस्वीर शेयर कर नई दुल्हन को शादी की मुबारकबाद दी है। 


तस्वीर में यामी रेड साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपने कलीरे दिखा रही है। यामी मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- 'परंपरा और समय से भी पुरानी। कच्ची पहाड़ी लड़की से ज्यादा कुछ दिव्य नहीं है, जो दुल्हन बनी #हिमाचलप्रदेश।' कंगना के इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और यामी को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कंगना मनाली की रहने वाली है और यामी का जन्म भी हिमाचल प्रदेश में हुआ है।


बता दें कंगना ने तस्वीर शेयर कर यामी की तारीफ की है लेकिन साल 2017 में कंगना और रितिक रोशन के विवाद में यामी ने रितिक रोशन का पक्ष लिया था। यामी ने इस मामले में फेसबुक पर एक नोट लिखा था। जिसमें यामी ने कंगना और रितिक के बीच के विवाद को जेंडर फाइट बना दिया गया है। बिना आरोप साबित हुए किसी को भी दोषी ठहरा देना गलत है।

Content Writer

Parminder Kaur