कंगना ने बहन रंगोली को शादी की 10वीं सालगिरह पर दी बधाई, तस्वीर शेयर कर बोली- लवर्स को एनिवर्सरी मुबारक हो

5/11/2021 7:28:09 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में कंगना ने तस्वीर शेयर कर अपनी बहन रंगोली चंदेल और उनके पति को शादी की 10वीं सालगिरह विश की है।


कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में रंगोली और उनके पति के शादी की समय की तस्वीर शेयर की है।  तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- 'लवर्स को 10वीं एनिवर्सरी मुबारक हो। आप दोनों सच्चे प्यार और साथ में विश्वास करते हैं, इतना अद्भुत होने के लिए धन्यवाद।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाए। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


वहीं रंगोली ने भी अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर पति अजय और बेटे पृथ्वी के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीरें शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा- 'प्यारे पति हमारी शादी की 10वीं सालगिरह पर यह बताने के लिए धन्यवाद कि आपकी पत्नी हमेशा सही है। सालगिरह मुबारक हो अजय। मैं आपको अपने जीवन में पाकर बहुत खुश हूं और मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rangoli Chandel (@rangoli_r_chandel)

बता दें ट्विटर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर कंगना का अकाउंट सस्पैंड कर दिया गया। अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर पोस्ट्स शेयर करती है। बीतें दिनों कंगना कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। कंगना ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी लेकिन कंगना की पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। 

 

Content Writer

Parminder Kaur