घर के फंक्शन में बहन की पुरानी साड़ी पहन पहुंचीं कंगना रनौत, देखें रंगोली के गृह प्रवेश की ये खास तस्वीरें

5/20/2020 12:52:30 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ मनाली वाले घर में हैं।  आए दिन परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।हाल में उनकी बहन रंगोली चंदेल ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे वो अपने नए घर की पूजा करती नजर आ रही हैं। बता दें कि रंगोली चंदेल और उनके पति अजय ने कुल्लू में अपना नया घर बनवाया है। इसका खुलासा वो पहले भी कर चूकी हैं। कल उनके घर गृह प्रवेश पूजा थी। इस मौके की उन्होंने कुछ तस्वीरे शेयर की हैं जिसमे कंगना भी नजर आ रही हैं।

इस दौरान दोनों बहनें देसी लुक में नजर आ रही हैं। इस मौके पर कंगना और रंगोली साड़ी लुक में दिखीं। तस्वीरों में जहां कंगना पर्पल कलर की साड़ी में दिख रही हैं। वहीं उनकी बहन मल्टी कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। कंगना की साडडी की खास बात ये है कि ये उनकी बहन रंगोली चंदेल की है। इस साड़ी को रंगोली ने अंतिम बार करवा चौथ के खास मौके पर पहना था।

इस बात की जानकारी खुद रंगोली ने पोस्ट के जरिए दी। भले ही यह साड़ी उनकी बहन रंगोली की हो लेकिन हर बार की तरह कंगना काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ ही रंगोली ने इस बात का भी जिक्र किया बिना किसी खास तैयारी के वो अपने घर में कदम रखने जा रही थीं लेकिन कंगना ने उन्हें बिल्कुल नई दुल्हन की तरह सजा दिया।

बता दें कि कंगना हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक सभी में बेहद खूबसूरत लगती हैं लेकिन साड़ियों से उन्हें बेहद प्यार है। फिल्म का प्रमोशन करना हो या फिर किसी बड़े इवेंट में शरीक होना हो एक्ट्रेस को अक्सर साड़ी लुक में देखा जाता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही कंगना जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह 'धाकड़' में भी नजर आएंगी। 
 

Smita Sharma