''थलाइवी'' के प्रमोशन से पहले दिवंगत जयललिता के स्मारक पर पहुंचीं कंगना रनौत,हाथ जोड़, फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि
9/4/2021 11:03:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। फिल्म 10 सितंबर को रिलीज हो रही हैं। 'थलाइवी' रिलीज से पहले कंगना शनिवार( 4सितंबर) सुबह जे जयललिता के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने पहुंची। यह स्मारक मरीना समुद्र तट पर उस स्थल के पास में बनाया जा रहा है जहां जयललिता को दफन किया गया था।
इस दौरान कंगना रेड एंड ओरेंज कलर की साड़ी में खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, चोकर से कंप्लीट किया था। कंगना ने बालों का बन बनाया था,जिस पर उन्होंने गजरा लगाया था।
कंगना ने जे जयललिता की के स्मारक पर फूल चढ़ाया और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि दो दिन पहले ही ‘थलाइवी’) का नया सॉन्ग ‘तेरी आंखों में’ लॉन्च हुआ है। इस गाने में अरविंद स्वामी और कंगना के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री दिखी है। गाने में कंगना की चुलबुली अदाएं देखने को मिली रही हैं। फिल्म को विजय ने डायरेक्ट किया है।. ‘थलाइवी’ 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई अन्य भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
''द वैक्सीन वॉर'' बनीं 21वें चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय सिनेमा की ऑफिशियल एंट्री

Recommended News
Recommended News

स्कूलों को मिले 77 प्रधानाचार्य, आदेश जारी

Masik Shivratri: आज है साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें मुहूर्त और खास उपाय

MP BREAKING: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक...

हिमाचल सरकार के एक साल का जश्न कार्यक्रम थोड़ी देर में, प्रियंका नहीं आएंगी, सुक्खू गिनाएंगे 365 उपलब्धियां