कामाख्या शक्तिपीठ के दर्शन करने पहुंची कंगना, माथे पर टीका और गले में माला पहने मां की भक्ति में रंग में रंगी दिखीं एक्ट्रेस

6/29/2023 10:42:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत मॉडर्न सोच रखने के साथ ही भगवान पर भी खूब आस्था रखती हैं। उन्हें अक्सर अपने काम से समय निकालकर धार्मिक स्थलों की यात्रा करते देखा जाता है। अब हाल ही में कंगना ने कामाख्या शक्ति पीठ के दर्शन किए, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस बॉलीवुड क्वीन के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।


कामाख्या देवी मंदिर से अपना वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- ''आज कामाख्या माई के मंदिर में दर्शन किए..इस मंदिर में जगतजननी मइया की योनि रूप में पूजा होती है..ये माई की शक्ति का विराट रूप है, जहां माई को मास और बलि का भोग लगता है। यह पवित्र स्थान एक शक्ति पीठ है...जहां शक्ति का अद्धभुत संचार है..कभी गुवाहटी आना हुआ तो दर्शन जरूर करें..जय माई की।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना माथे पर टीका और गले में फूलों की माला पहने मां की भक्ति में रंगी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पर्पल अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मंदिर के पास खड़े होकर एक्ट्रेस दोनों हाथ जोड़ पोज दे रही हैं।

 

वहीं काम की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करती दिखेंगी। फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Content Writer

suman prajapati