धन्य भाग मेरे..श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंची कंगना, सिर पर साड़ी का पल्लू ओढ़े दोनों हाथ जोड़ लिया आशीर्वाद

10/26/2023 2:06:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म कल रिलीज हो रही हैं। इससे पहले कंगना जमकर अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुड़ी हुई हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में बॉलीवुड क्वीन श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंची, जहां से उन्होंने कई खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 


कंगना रनौत ने श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन की तस्वीरें अपने इंस्टग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा-''आओ मेरे राम। वाह! मैं श्री हरि विष्णु की कृपापात्र हूँ, उनकी भक्त हूँ और आज मुझपे उनकी इतनी कृपा हुई कि मुझे श्री हरि विष्णु अवतार परम पूजनीय, महान धनुर्धारी, तेजस्वी योधा, तपस्वी राजा, मरियादापुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने को मिले। मेरी फिल्म तेजस में रामजन्मभूमि की विशेष भूमिका है, तो ऐसा मन हुआ की राम लल्ला के दर्शन करूँ, धन्य भाग मेरे राम
मेरे राम..मेरे राम …''


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम लल्ला के दर्शन करने पहुंची कंगना बेहद खुश नजर आ रही हैं।

 

इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। येलो साड़ा में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

 

लो बन के साथ उन्होंने सिर पर साड़ी का पल्लू ओढ़ा है और साथ ही श्रीराम का साफा भी कंधे पर लिया हुआ है।

 

इन तस्वीरों में कंगना दोनों हाथ जोड़ राम लल्ला के दर्शन करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके आस पास लोगों की काफी भीड़ भी दिखाई दे रही है।


बता दें, कंगना रनौत की फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को पर्दे पर दस्तक देगी। एक्ट्रेस की इस फिल्म में राम जन्मभूमि की विशेष भूमिका है, तो ऐसे में एक्ट्रेस का मन हुआ की राम लल्ला के दर्शन करें और वह पहुंच गई राम दरबार। 

Content Writer

suman prajapati