वाराणसी में लगे कंगना के ''चीरहरण'' वाले पोस्टर, उद्धव ठाकरे को दुशासन तो पीएम मोदी को दिखाया श्रीकृष्ण

9/11/2020 2:31:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। BMC ने कंगना का ऑफिस तोड़कर इस मामले में आग में घी डालने जैसा काम किया है। लोग भी इस विवाद को लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं।

इसी बीच कंगना और शिवसेना में तनातनी में काशी के वकील श्रीपति मिश्रा ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।  अधिवक्ता ने संपूर्णानंद इलाके में दीवार पर पोस्टर लगाए। पोस्टर में कंगना को द्रोपदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दुशासन के रूप में दिखाया गया। वहीं पोस्टर में उद्धव कंगना का चीरहरण कर रहे हैं, तो पीएम मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। 

पोस्टर में उद्भव कंगना का चीरहरण कर रहे हैं, तो पीएम मोदी (श्रीकृष्ण बनकर) उनकी रक्षा कर रहे हैं। दरबार में संजय राउत को भी बैठे दिखाई दिए। पोस्टरों को सही ठहराते हुए, मिश्रा ने कहा-'शिवसेना के साथ कंगना के झगड़े के मामले में, महाराष्ट्र सरकार 'कौरव सेना' की तरह काम कर रही है। केवल पीएम मोदी ही इस देश में महिलाओं की गरिमा की रक्षा कर सकते हैं।' पूरे मामले पर चुप रहने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। हालांकि, बाद में यह पोस्टर हटा दिया गया।

कंगना अपनी टिप्पणी को लेकर शिवसेना के साथ तीखी नोंक-झोंक में लगी हुई हैं।उन्होंने कहा कि वह मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हैं और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है। जिसके बाद संजय राउत ने उन्हें मुंबई ना आने के लिए कहा। संजय राउत के इस बयान के बाद  उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की। इसके बाद बीएमसी ने बुधवार को कंगना के बंगले के 'अवैध' हिस्सों को ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद कंगना उद्धव ठाकरे पर भड़क गईं।

Smita Sharma