किसान आंदोलन: कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस के बहाने कंगना ने दिलजीत को घेरा,कहा-''मैंने लिब्रु की टांग खींचने का मौका गवा दिया''

2/15/2021 3:53:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह ट्विटर पर हर दिन किसान आंदोलन को लेकर कोई ना कोई ट्वीट करती रहती हैं। हर दिन कोई न कोई कंगना के ट्ववीट का निशाना बनता रहता है। अब हाल ही में कंगना ने इशारों ही इशारों में दिलजीत दोसांझ को घेरा, जिसमें मीना हैरिस के बारे में टिप्पणी की गई है।

कंगना ने अपने ट्विटर पर एक खबर को पोस्ट किया है जो भारत में किसानों के आंदोलन में कूदीं भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस को लेकर है। इसमें कहा गया है कि व्हाइट हाउस के वकीलों ने मीना हैरिस को कहा है कि वे अपना निजी ब्रांड बनाने के लिए कमला हैरिस का इस्तेमाल बंद करें। व्हाइट हाउस मीना का हरकतों से नाखुश है। कंगना ने इसी पोस्ट पर रिएक्शन दिया है।

 

उन्होंने कहा- मैं जानती थी ये होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए दिलजीत को लिब्रु करते हुए लिखा-मैंने उसकी टांग खींचने का मौका गवा दिया। कोई बात नहीं अगली बार…

बता दें कि मानी हैरिस ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का न सिर्फ समर्थन किया था बल्कि कहा था कि हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में हैं। इसपर कंगना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

Content Writer

Smita Sharma