कंगना का उपद्रवी किसानों पर निशाना,बोली-''खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे सोने वालों शर्म करो''

1/26/2021 3:53:21 PM

मुंबई: गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली ग। इस ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे और कई जगह वह लाठियां चार्ज भी की।

 

वहीं कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मचारियों पर पत्थराव किए। हर कोई इस घटना पर अपने विचार प्रकट कर रहा है। हाल ही में इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किसानों को लेकर ट्वीट किया।

 

 

इस ट्वीट के जरिए कंगना ने किसानों को शर्म करने को कहा। कंगना ने ट्वीट कर लिखा-'झुंड बनकर रह गए हैं, अनपढ़, गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी हो या अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना। वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज।' #RepublicDay

बता दें कि कंगना अक्सर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से ट्वीट करती हुई दिखाई देती हैं।उनके ट्वीट कई बार सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी कारण बन जाते हैं। कंगना शुरु से ही किसानों को लेकर कई ट्वीट कर रही हैं। 

Smita Sharma