हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत से आहत बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने मांगा न्याय,कहा-'पब्लिक में रेपिस्ट को गोल

9/29/2020 2:28:51 PM

मुंबई: 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की के साथ  दरिंदगी हुई थी।वहशियों की दरिंदगी की शिकार पीडि़ता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। दरिंदों ने उसकी जीभ भी काट दी थी। पीडि़ता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती थी। हाल ही में हाथरस में गैंगरेप पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना ने बॉलीवुड सेलेब्स को भी हिला कर रख दिया। बॉलीवुड एक्ट्रसेजेज कंगना रनौत, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप‍ियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ पीड़‍िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

PunjabKesari

 

कंगना रनौत 

कंगना रनौत ने ट्वीट किया- 'इन रेपिस्ट को पब्ल‍िक के सामने गोली मार देना चाहिए, इस तरह के क्रूर गैंगरेप की घटनाओं का यही एक उपाय है।इस देश में हमारी बेट‍ियां कब सुरक्ष‍ित होंगी? कितना शर्मनाक।'  

 

PunjabKesari

स्वरा भास्कर 

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा- 'हाथरस के घिनौने, दिल को दहला देने वाले सामूहिक बलात्कार की पीड़िता.. एक और निर्भया ने आज सुबह दम तोड़ दिया.. हमारी हैवानियत का कोई अंत नहीं है। हम एक बीमार अमानवीय समाज बन चुके हैं। शर्मनाक. दुःखद।' 

PunjabKesari

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने लिखा- 'अगर 'दल‍ित' शब्द ने आपको रेप की बर्बरता और क्रूरता से ज्यादा चोट पहुंचाया है तो फिर यह परेशानी है आपको क्या लगता है? हमें एक साथ आवाज उठानी होगी, ऐसे समाज का निर्माा करें जहां जात‍ि के कोई मायने ना हो और लड़क‍ियां सच में जी सके।' 

PunjabKesari

यामी गौतम

बता दें कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की एक दलित युवती के साथ यह घिनौनी वारदात 14 सितंबर को तब घटी जब युवती पशुओं का चारा लेने के लिए अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। आरोप है कि गांव के ही चार दरिदों ने उसे एक खेत में खींचकर गैंग रेप का शिकार बना डाला और हमला करके उसे जान से मारने की कोशिश की। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। हालत बिगड़ता देख उसे सफदरजंग रेफर किया गया, जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News