Thalaivii Review: दमदार एक्टिंग से फिर छाईं कंगना, जयललिता और MGR के प्यार ने लूटी महफिल

9/8/2021 4:07:17 PM

फिल्म: थलाइवी (Thalaivii)
एक्टर: कंगना रनौत (kangana Ranaut), अरविंद स्वामी (Arvind Swamy), भाग्य श्री (Bhagyashree), राज अर्जुन (Raj Arjun), जिशू सेन गुप्ता (Jisshu Sengupta)
डायरेक्टर: एएल विजय 
रेटिंग : 4* स्टार

ज्योत्सना रावत। कंगना रनौत (kangana ranaut) की मोस्टअवेटेड फिल्म और तमिलनाडु की लीजेंड मुख्य मंत्री दिवंगत जयललिता की बायोपिक फिल्म 'थलाइवी' बहुत जल्द 10 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। 

कंगना ने जयललिता का किरदार बिल्कुल उनके असल जीवन की तरह परदे पर उतारा है। फिल्म में जयललिता के एक्ट्रेस बनने से लेकर राजनीति में अपने कदम जमाने तक का पूरा सफर दिखाया गया है। फिल्म बेहतरीन डायलॉग्स से भरी हुई है। कंगना ने जयललिता के किरदार में उतरने के लिए 20 किलो वजन बढाया था। 

फिल्म में अरविंद स्वामी, समुदिरकनी, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'थलाइवी' को पेश किया जा रहा हैं विबरी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियोज के साथ जिसमें एसोसिएट हैं गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्म्स। फिल्म को प्रोड्यूस किया गया हैं विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह ने। इसे को-प्रोड्यूस किया हैं हितेश ठक्कर और तिरुमल रेड्डी ने। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में जी स्टूडियोस के द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

कहानी

फिल्म देखकर जयललिता और एमजी रामचंद्रन का साफ- सुथरा प्यार आपको बहुत पसंद आएगा। जयललिता कभी हार नहीं मानती आखिरी वक्त तक वो एमजी के साथ खड़ी रहती है जबकि लोग उनके रास्ते में कांटा बनते है और बहुत बेइज्जती भी करते है, लेकिन आंखों में आंसू लिए वे उनके साथ दिखाई देती है। फिल्म के पहले हाफ में जया और एमजीआर की लव स्टोरी पर फोकस किया गया है, जो थोड़ा स्लो है। वहीं सेकेंड हाफ में जया के पॉलिटिकल करियर पर फोकस किया गया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

फिल्म की शुरुआत जया जयललिता (कंगना रनौत) की उस कसम लेने वाले सीन से होती जिसमें वह कहती हैं कि अब वह विधानसभा में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनकर ही लोटेंगी। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में शुरु हो जाती है। दिखाया जाता है कि कैसे कम उम्र में जया एक सफल ऐक्ट्रेस बनती हैं और फिर उनकी जिंदगी में सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन (अरविंद स्वामी) की एंट्री होती है। देखते ही देखेते कैसे एमजीआर पॉलिटिक्स में जया के गुरु बन जाते हैं और तमाम संघर्ष के बाद जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बन जाती हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

एक्टिंग

इस फिल्म में एक बार फिर कंगना रनौत ने साबित कर दिया कि वो ही बेस्ट एक्ट्रेस हैं। अरविंद स्वामी ने भी अपने किरदार को 100 प्रतिशत एमजीआर जैसे सुपरस्टार और राजनेता के रूप में जिया है। इसके साथ ही भाग्यश्री ने भी जया की मां के रूप में अपने किरदार के साथ न्याय किया है। वहीं फिल्म का सबसे खास किरदार एमजीआर के सहयोगी बने साउथ के एक्टर  समुदिरकनी (Samuthirakani) को हम बिल्कुल इग्नोर नहीं कर सकते। यह कहना गलत नहीं होगा कि समुदिरकनी ने एक्टिंग के मामले में कंगना को टक्कर दी है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

डायरेक्शन

फिल्म में ड्रामा, इमोशंस और जबरदस्त परफॉर्मेंसेज हैं। हां फिल्म का म्यूजिक और बेहतर हो सकता था। साथ ही फिल्म कुछ ज्यादा लंबी लगती है। इसके अलावा फिल्म का डायरेक्शन बेहतरीन है। साउथ के लोकेशंन भी बढ़ियां है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News