'लॉकअप' के प्रीमियर पर कंगना ने कसा सलमान पर तंज, बोलीं-'ये कोई आपके बड़े भाई का घर नहीं है, ये मेरा जेल है'

2/4/2022 2:53:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एकता कपूर  के नए शो 'लॉक अप' से डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।  इसे अब तक का सबसे बड़ा निडर शो बताया जा रहा है।  शो में कुछ नामी गिरामी चेहरों को एक द्वीप पर रखा जाएगा और उन पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी शो के होस्ट की।  बीती रात को इस शो का शानदार प्रीमियर हुआ। हाल ही में इस इवेंट से कंगना का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह सलमान खान पर तंज कसती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में कंगना पहले कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। इसके बाद वह स्टेज पर आती हैं माइक लेकर कहती हैं-'आप लॉक अप के लिए तैयार हैं, लेकिन ये आपके भाई का घर नहीं है। ये मेरी जेल है और यहां होगा अत्याचार का खेल। क्या आप तैयार हैं?'

कंगना का ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि कंगना ने अपने इस शो के बहाने सलमान खान पर निशाना साधा है क्योंकि बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करते हैं और उसे भाई का घर भी कहा जाता है। खैर सलमान कंगना के इस बयान पर क्या रिएक्शन देंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

'लॉकअप' की बात करें तो ये एकता कपूर के चर्चित ऐप आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर दिखाया जाएगा। इस शो की 24 घंटे और सातों दिन लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसमें भाग लेने वाले सभी 16 सेलिब्रिटीज सलाखों के पीछे कैद होंगे।

 

Content Writer

Smita Sharma