बहन रंगोली समेत कानूनी पचड़े में फंसी कंगना, जानें पूरा मामला

8/19/2018 5:04:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अब कंगना को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन से समन मिला है। दरअसल, कगंना और उनकी बहन रंगोली और उनकी टीम के खिलाफ एक प्रॉपर्टी डीलर ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो कंगना ने मुंबई के पाली हिल में एक बंगला खरीदा था। इस बंगले के लिए प्रॉपर्टी डीलर को दी जाने वाले कमीशन का पेमेंट पूरा नहीं किया। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना ने दावा किया है कि उनकी फाइनैंस टीम ने एक पर्सेंट कमीशन जो लगभग 20 लाख रुपये हैं, उसका पेमेंट कर दिया था और प्रॉपर्टी डीलर अब 2 पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे हैं।

PunjabKesari

कहा जा रहा है कि इस साल जुलाई के अंत में प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश जी रोहिरा ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा है कि डील में वही ब्रोकर थे और कंगना ने बंगला खरीदने के बाद उन्हें पूरे कमीशन का पेमेंट नहीं किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News