व्हाइट प्लाजो शूट में बेहद खूबसूरत दिखीं कंगना रनौत, सिंपल अंदाज से फैंस को किया इंप्रेस

3/25/2021 3:59:17 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें कमाल लगती है। एक बार फिर एक्ट्रेस अपने सिंपल लुक से फैंस को इंप्रेस करती नजर आई।

हाल ही में एक्ट्रेस को अंधेरी में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट प्लाजो शूट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने व्हाइट दुपाटा कैरी हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

ब्लैक गॉगल्स उनकी लुक में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है,

जिसे फैंस और स्टार्स द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस 'तेजस' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur