Lockdown 2021: घर पर फुर्सत के पल बिता रही हैं कंगना, शायराना अंदाज में बोलीं-''गम भी वो बराए मेहरबानी दे गया''

4/25/2021 2:28:28 PM

मुंबई: कोरोना वायरस के चलते देश काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली में तो केस बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में इन राज्यों में  पिछले साल की तरह इस साल भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।  सरकार ने फिल्म और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। इसी बीच सभी सितारें इन दिनों अपने अपने घरों में कैद है और अपने अपने तरीके से अपना समय बीता रहे हैं।

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रनौत भी कोरोना काल में घर पर वक्त बिता रही हैं। हाल ही में कंगना ने घर में फुर्सत के पल बिताते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने पर जावेद अख्तर की कुछ पंक्तियां लिखी हैं।

उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। कंगना ने क्रीम कलर की कंफर्टेबल ड्रेस पहनी हुई है। वो अपने घर की बालकनी में झूले पर बैठी हुई हैं। उनके हाथ में किताब है। उनके आसपास काफी हरियाली है।

तस्वीरों के साथ कंगना ने लिखा-'खैर, मैं प्यासा रहा पर उसने इतना तो किया, मेरी पलकों की कतारों को वो पानी दे गया... उससे मैं कुछ पा सकूं ऐसी कहां उम्मीद थी, गम भी शायद वो बराए मेहरबानी दे गया... उम्र भर दोहराऊंगा ऐसी कहानी दे गया- जावेद अख्तर।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में 23 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया। इस फिल्म के अलावा वह धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

 

Content Writer

Smita Sharma