''लव जिहाद'' कानून का समर्थन ना करने वालों पर गरजीं कंगना,कहा-''धोखाधड़ी की शिकार लड़कियां को न्याय कैसे मिलेगा''

12/9/2020 3:12:45 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। फिर चाहे वो मुद्दा राजनीतिक हो, सामाजिक हो या फिर बाॅलीवुड से जुड़ा ही क्यों ना हो। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर किए ट्वीट्स को लेकर चर्चा में आईं कंगना  ने कथित 'लव जिहाद' को लेकर यूपी समेत कई राज्य सरकारों की ओर से कानून बनाए जाने का समर्थन किया है।

कंगना ने हाल ही में नाम छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने की एक खबर को शेयर करते हुए इन कानूनों पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोला है।

 

 

कंगना ने ट्वीट कर लिखा-'हर दिन हम इस तरह के केस सुनते हैं। आखिर कुछ लोगों को लव जिहाद के खिलाफ कानून से दिक्कत क्या है। यदि यह लव मैरिज है और मान लीजिए कि पहचान उजागर होने के बाद भी दोनों खुश हैं, लेकिन महिला यदि कुछ को ठगा हुआ महसूस करती है तो फिर वह कैसे न्याय के लिए गुहार लगाएंगी?'

किसान आंदोलन को लेकर किए ट्वीट पर हुआ विवाद 

कुछ दिन पहले कंगना के किसान आंदोलन को लेकर किए ट्वीट को लेकर काफी विवाद हुआ थाउन्होंने पंजाब की एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी बता दिया था, जिस पर विवाद छिड़ गया था।

उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया था, लेकिन तब तक उनकी इस टिप्पणी पर विवाद बढ़ चुका था। दिलजीत दोसांझ से इस मसले पर उनकी तीखी जुबानी जंग हुई थी। यही नहीं दिलजीत दोसांझ के अलावा Ammy Virk और मीका सिंह जैसे पंजाबी स्टार्स ने भी कंगना रनौत की निंदा की थी।

 

Smita Sharma