ससुराल में फसल काटती दिखीं रंगोली चंदेल, खेत में काम कर रही कंगना की की बहन को पहचानना मुश्किल

4/12/2021 8:53:45 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चाहे आज एक सुपरस्टार हैं लेकिन वोआज भी जमीन से भी काफी जुड़ी हुई हैं। कंगना की फैमिली आज भी बेटी के स्टारडम को छोड़ हिमाचल में सादगी से जीवन जी रहा है। इसका सबूत कंगना द्वारा शेयर की ये तस्वीरें हैं।

इन तस्वीरों में कंगना की बहन रंगोली और उनके ससुराल वाले खेतों में फसल काट रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इन तस्वीरों में रंगोली पहचान में भी नहीं आ रही हैं। कंगना ने जो तस्वीरें शेयर की वह उनकी बहन रंगोली के ससुराल के खेतों की हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रंगोली, उनका बेटा पृथ्वी  और ससुराल वाले खेतों में फसल की कटाई कर रहे हैं। कंगना ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा-'रंगोली और पृथ्वी के ससुराल की ये तस्वीरें देखकर बहुत खुशी हुई, सभी खेत में फसल काटते दिखे।

बचपन में मुझे भी मां के साथ खेत में काम करना काफी पसंद था और मुझे खुशी है कि पृथ्वी भी वही सीख और देख रहा है। पृथ्वी समझ रहा है कि अन्न सुपर मार्केट में नहीं उगता बल्कि धरती मां की कोख में उगता है।'

 कगंना की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इनपर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने ट्वीट्स के जरिए सुर्खियां बटौरती रहती हैं। 

काम की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होनी थी पर कोरोना के चलते रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई है और नई रिलीज डेट का ऐलान आगे के हालात जानने के बाद ही किया जाएगा। इसके अलावा कंगना धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma