कंगना रनौत की बहन रंगोली ने बॉलीवुड को बताया 'गटर', बोलीं- इंडस्ट्री है रेप और सेक्सिजम की दुकान

1/8/2020 1:17:06 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल हमेशा ही अपने उलटे सीधे बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो न सिर्फ सिनेमा की दुनिया से जुड़ी बल्कि आम सामाजिक मुद्दों पर भी अपने राय बेबाकी से रखती हैं। वहीं रंगोली बॉलीवुड और सेलेब्स पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं रहती हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा है।
PunjabKesari
रंगोली ने कई सारे ट्वीट्स के जरिए अपनी बात कही है।
PunjabKesari
रंगोली ने कहा- ये एक सच्चाई है कि एक-दो दशक पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री को अंडरवर्ल्ड डॉन चलाया करते थे। वे खुले तौर पर सभी से पैसे वसूलते थे, महिलाओं को उनके साथ सोने के लिए फोर्स किया जाता था और जो लोग इन माफिया के खिलाफ आवाज उठाते थे, उन्हें खुलेआम शूट कर दिया जाता था। उन लोगों के खिलाफ इन लोगों ने कुछ भी नहीं बोला।
PunjabKesari
बॉलीवुड की इस बेवकूफी को सारा देश जानता है। इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत और आमिर खान जैसे ही कुछ सेलिब्रिटीज हैं जिनका पूरा ध्यान बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रतिष्ठा को बचाने पर केंद्रित है।
PunjabKesari
रंगोली ने आगे कहा- बॉलीवुड एक छोटा गटर है। यहां पर कला के नाम पर सबसे ज्यादा रेप, हैरेसमेंट, सेक्सिजम, अंडरवर्ल्ड ब्लैक मनी और आउटसाइडर्स को प्रताड़ित किया जाता है। इस जगह पर फिल्मों के नाम पर धर्म को नष्ट किया जाता है। ये चिल्लड़ बताएंगे देश कैसे चलता है। चिल्लड़ मूवी माफिया के तलवे चाटते हैं, मूवी माफिया के भक्त बनते हैं, 100 रुपए के लिए अपना ईमान बेच देते हैं, कहीं भी नचा लो इन्हें, ये हमें सिखाएंगे देश कैसे चलाना है। अब रंगोली के इस बयान के पीछे की वजह क्या है ये तो वह खुद ही बता सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News