कंगना की न्यू ईयर पार्टी में नजर आए अर्जुन रामपाल, यूजर्स बोले- नशेड़ी के साथ फोटो

1/2/2021 2:17:06 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई वापिस आ गई है। कंगना ने मुंबई में ही नया साल सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म धाकड़ टीम को पार्टी दी। कंगना की इस पार्टी में एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला शामिल हुई। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कंगना को अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला के साथ देखकर फैंस ने एक्ट्रेस को खूब ट्रोल कर रहे हैं और खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस डायरेक्टर रेजी घई और ड्रग्स केस में फंसे अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला के साथ नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने डायरेक्ट रेजी घई की तारीफ करते हुए लिखा-  'हमारी धाकड़ टीम और चीफ को चियर्स…हमारे डायरेक्टर रेजी घई इंडिया के टॉप फिल्ममेकर हैं। यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन उनके साथ काम करना सौभाग्य है। वह शानदार हैं।' इन तस्वीरों को देख फैंस ने कंगना की खूब क्लास लगाई है।

 

कुछ यूजर्स ने लिखा- कंगना ने ड्रग आरोपी अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला इन्वाइट किया। कुछ यूजर्स ने लिखा- कंगना ने पूरी टीम को बुलाया था। अर्जुन को डायरेक्टर ने साइन किया है। एक यूजर ने लिखा- कंगना का बचाव करने से पहले लोग जान लें कि ये कोई प्रमोशनल पार्टी नहीं थी बल्कि प्राइवेट पार्टी थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- नशेड़ी के साथ फोटो।

 


बता दें कंगना फिल्म धाकड़ में एक अलग ही किरदार में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इसमें एक्शन करती दिखाई देंगी। कंगना इसमें एक महिला स्पाई का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में पहली बार कंगना प्रौस्थैटिक मेकअप का इस्तेमाल भी करेंगी। रेजी घई इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Parminder Kaur