लाजवाबः किसी महल से कम नहीं है कंगना रनौत का नया आशियाना, हर कोने में है मॉर्डन डिजाइन के साथ ट्रेडिशनल टच

6/9/2022 4:14:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कंगना रनौत ने अपनी मेहनत के दम से इंडस्ट्री में जो नाम बनाया है, उसके लिए आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके पास आज खुद की कमाई का मुंबई में विला, गाड़ी और ऑफिस है। इसी बीच अब धाकड़ गर्ल ने अपने होम टाउन हिमाचल में नया घर बनाया है, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया है। नए आशियाने की तस्वीरें कंगना ने अपने मीडिया  अकाउंट पर शेयर की हैं।


कंगना रनौत ने ये घर मनाली में बनवाया है, जो बाहर से जितना बाहर से सुंदर है, अंदर से भी उतना ही शानदार है। खास बात यह है कि कंगना ने अपने घर में कई सेक्शन बनवाए हैं जिसमें मनाली का ट्रेडीशन साफ झलक रहा है।


 
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सबसे पहले कंगना ने अपने बंगले के आउटलुक की तस्वीर शेयर की। इसके बाद उन्होंने अंदर की शानदार झलकियां दिखाईं।

 

देखा जा सकता है कि गेस्ट रूम से लेकर बेड रूम तक..सभी बेहद आकर्षित हैं। बेडरूम में वॉलपेंट के साथ की ही बेड पर चादर बिछाई गई है, जो रूम के लुक को शानदार बनाती है।


 


एक तस्वीर में कंगना घर की बालकनी से बाहर का नजारा लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने महल की सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देते की भी तस्वीरें शेयर की, जिसमें बॉलीवुड क्वीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


 


यह तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा-'यहां सभी उत्साही लोगों के लिए कुछ है, जो सजावट से प्यार करते हैं और पहाड़ों की वास्तुकला के बारे में उत्सुक हैं पुराने हैं और प्राचीन और पांरपरिक चीजों से जुड़े हैं। मैंने एक नया घर बनाया। ये मनाली में मेरे मौजूदा घर का विस्तार है, लेकिन इस बार मैंने इसे यहां की प्राचीन चीजों से जोड़े रखा। नदी के पत्थर, स्थानीय स्लेट और लकड़ी से बनी पहाड़ी शैली। इसके अलावा हिमाचली पेंटिंग, बुनाई, कालीन, कढ़ाई और लकड़ी की करिगिरी भी शामिल की है।


यह तस्वीरें देख कहा जा सकता है कि वाकई में कंगना का मनाली हाउस सच में लाजवाब है।


 

Content Writer

suman prajapati