9th क्लास में ऐसी दिखती थीं कंगना रनौत, मां के साथ पोज देते हुए शेयर की बचपन की तस्वीर
1/14/2022 12:25:07 PM
मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जब वो नौंवी क्लास में पढ़ती थी। फैंस द्वारा इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
कंगना ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि ये तस्वीर साल 2000 की है, जब वह नौवीं कक्षा में थीं। दूसरी तस्वीर में उनकी बहन रंगोली चंदेल और उनके पापा दिखाई दे रहे हैं।
तीसरी तस्वीर में रंगोली चंदेल नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में अपने स्कूल के दिनों के दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने बताया कि ये तस्वीर दूसरी कक्षा में उनकी बेस्टफ्रेंड नैंसी और उनकी है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो कंगना बहुत जल्द फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में भी नजर आएंगी।