कंगना रनौत को मिला पद्मश्री पुरुस्कार, वीडियो शेयर कर कहा-'पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए...बहुत लोगों के मुंह बंद'

11/9/2021 10:05:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड की 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। कंगना को ये अवार्ड उन्हें परफॉर्मेंस कला में विशिष्ट योगदान देने के लिए मिला है। अवार्ड सेरेमनी में कंगना सिल्क की साड़ी में पहुंची थीं। उन्होंने कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग भी पहने हुए थे और अपने बालों को बन किया हुआ था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कंगना को मिले इस सम्मान को लेकर वो बेहद उत्साहित और खुश नजर आईं।

वहीं अब एक्ट्रेस  ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमे कंगना ने कहा-'दोस्तों एक कलाकार के रुप में मुझे कई बार बहुत प्यार और सम्मान मिले हैं, लेकिन आज पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते मुझे देश से अवॉर्ड मिला है, इसके लिए मैं आभारी हूं।'

उन्होंने आगे कहा- 'मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की तो मुझे कई सालों तक सफलता नहीं मिली। लेकिन जब मुझे 8-10 सालों बाद सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा न लेते हुए मैंने कई अलग तरह पर काम करना शुरू किया। मैंने कई चीजों का बहिष्कार किया चाहे वह आइटम नंबर हो या बड़े प्रोडक्शन की फिल्में मैंने इन सब चीजों का बहिष्कार किया। यहां तक की पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए।'

अपनी बात जारी रखते हुए कंगना ने आगे कहा-'मैं दिल से इस देश का धन्यवाद करती हूं जय हिंद। कंगना के अलावा मनोरंजन जगत से निर्माता निर्देशक एकता कपूर, करण जौहर, एक्टर सरिता जोशी, सिंगर अदनान सामी समेत अन्य लोगों को भी पद्मश्री से नवाजा गया। बता दें आज कुल 61 पद्मश्री अवार्ड लेने वालों को सम्मानित किया गया है।' 

इससे पहले कंगना को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' फिल्म के लिए दिया गया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

काम की बात करें तो कंगना ने हाल ही में फिल्म टीकू वेड्स शेरू की शूटिंग शुरु की है। यह उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मुन 2' का तीसरा पार्ट है। इसके अलावा कंगना 'धाकड़', 'तेजस', 'द इनकार्नेशन : सीता', 'इमरजेंसी', 'मनिकर्णिका और रिटर्न्स : द लेजेंड ऑफ दिद्दा' में भी नजर आएंगी।

Content Writer

Smita Sharma