नई नवेली भाभी को मक्की की रोटी बनाते देख छलक पड़े कंगना के आंसू, बोलीं-''डॉक्टर होने के बाद भी...
12/19/2020 11:28:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह एपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपने घर का एक बड़ा प्यारा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
वीडियो में कंगना की नई नवेली भाभी ऋतु मक्की की रोटी बनाती दिखाई दे रही हैं। कंगना की भाभी विंटर आउटफिट में नजर आ रही हैं। वह अपने हाथों से मक्की की रोटी को राउंड शेप देने की कोशिश करती दिख रही हैं। वहीं भाभी ने मक्के की रोटी बनाई तो वह भावुक हो गईं।
वीडियो देखकर वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। वीडियो शेयर कर कंगना ने लिखा-'मक्की की रोटी बनाने की कोशिश करती हुई मेरी नई भाभी का एक प्यारा वीडियो मिला, वह डॉक्टर है, काबिल यंग इंडिपेंडेंट महिला है फिर भी जड़ों से जुड़ी हुई है। इस वीडियो में वह मुझे अपनी मां के जवानी के दिनों की याद दिला रही है। खुशी के आंसू।' कंगना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही हुई है।भाई की शादी के वक्त उन्होंने फैन्स को डेस्टिनेशन वेडिंग का शानदार नजारा दिखाया था। वहीं उनके और रंगोली के नाच-गाने के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
Awww just received an endearing video of my newly married Bhabhi, trying to make makki ki roti, she is a doctor hugely accomplished young independent woman yet she is so rooted, in this video she reminds me of my mom when she was young. Tears of happiness ❤️ pic.twitter.com/cfySO9Ekpu
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 18, 2020
वर्कफ्रंट पर बात करें तो कंगना ने हाल ही में 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी की है। वह 'धाकड़' की तैयारी में लगी हैं। इसके अलावा कंगना 'तेजस' में भी नजर आएंगी। इसमें वह एयरफोर्स पायलट के रूप में नजर आएंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर वह टीम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पास पहुंची थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न