बधाई होः बुआ बनी कंगना रनौत, भाई-भाभी के घर गूंजी नन्हे शहजादे की किलकारी

10/20/2023 2:09:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है, क्योंकि एक्ट्रेस के भाई अक्षित रनौत और भाभी रितू रनौत ने एक बेटे का स्वागत किया है। घर में नन्हें शहजादे के आने से कंगना रनौत बूआ बन गई हैं और इस खुशखबरी को उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने नन्हें मेहमान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

 


कंगना रनौत ने फैंस को खुशखबरी देते हुए फैमिली की न्यूबॉर्न बेबी संग कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी रितु रनौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रनौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशीर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बांटते हैं। 

 


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बूआ बनी कंगना और उनकी बहन रंगोली अपने भतीजे पर खूब प्यार लुट रही हैं।

 

वहीं उनकी मां और भाई-भाभी भी बेबी संग क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कंगना को जमकर बधाई दे रहे हैं।

 

बता दें, कंगना रनौत के भाई अक्षत ने साल 2020 में शादी की थी। 


 

 

Content Writer

suman prajapati