बर्थडे पर बहन संग मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची कंगना रनौत,ब्लू कुर्ता..सिर पर दुपट्टा लिए खूबसूरत दिखीं ''क्वीन''

3/23/2022 10:23:45 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कंगना जन्म 23 मार्च 1987  का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। छोटे से गांव में पली कंगना आज अपनी काबिलियत के बल पर बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। किसी भी काम को करने का कंगना का अंदाज सबसे जुदा होता है।

वहीं अब अपने बर्थडे के खास मौके पर कंगना बहन रंगोली संग मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। उन्होंने मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद के साथ अपने खास दिन की शुरुआत की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें कंगना ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में कंगना ब्लू डिजाइनर कुर्ती, रेड सलवार और येलो दुपट्टे लिए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। माथे पर लगी बिंदी, झुमके और मिनिमल मेकअप कंगना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। कंगना ले दुपट्टे से सिर के ढक रखा है।  उनका ये ट्रेडिशनल लुक बेहद प्यारा लग रहा है। इस दौरान कंगना पंजाबी जुत्ती पेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

इन तस्वीरों के साथ कंगना ने लिखा-'आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर....भगवती श्री वैष्णो देवी जी के दर्शन किए… उनके और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ! आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।' कंगना की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ उनके प्रशंसक भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की तो इस समय कंगना एकता कपूर के शो लॉक अप को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं। फिल्मों की बात करें तो कंगना तेजस, धाकड़, टीकू वेड्स शेरू  में नजर आएंगी। 


 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma