''देसी गर्ल'' पर फिर साधे कंगना ने निशाने, बोलीं-राष्ट्रवादी से धर्मनिरपेक्ष बनीं प्रियंका वैसे भी रोटी के लिए ही दुनिया नाचती है

7/4/2021 11:42:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। 'पंगा गर्ल' किसी से भी पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। वह किसी से भी दांव-पेंचों में फंस जाती हैं। हाल ही में कंगना ने 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। कंगना ने प्रियंका के बदले हुए राजनीतिक रुख के बारे में बात की है। दुनिया रोटी के लिए नाचती है। वैसे भी देश आजाद है जो करना है करो।

दरअसल, एक इंटरनेशनल मीडिया हाउस ने भारत में करेस्पॉन्डेंट के लिए सोशल मीडिया पर इश्तिहार दिया था। जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को लेकर भी बात की थी। इसी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का नाम लेते हुए लिखा-'लेकिन यह सिर्फ पत्रकारिता में नहीं है। यह हर क्षेत्र में है, जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रवादी से धर्मनिरपेक्ष पिल्ला बन गई हैं।

मोदी जी के सबसे बड़े प्रशंसक होने से लेकर उनके आलोचक और नफरत करने तक.. सब कुछ साफ है। मूल रूप से रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में आजादी तो है, जो करना है करो।'

इससे पहले भी कंगना ने प्रियंका पर किसान आंदोलन को लेकर निशाना साधा था। कंगना ने दिलजीत और प्रियंका को किसान बिल समझाने की कोशिश की थी। तब उन्होंने कहा था-'प्रिय दिलजीत दोसांझ प्रियंका चोपड़ा अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फार्मर्ज बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों कि गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखेंगी। फिल्म अप्रैल में ही रिलीज हो रही थी लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’, इमरजेंसी जैसी फिल्में भी हैं। वहीं प्रियंका की बात करें तो वह फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं।  प्रियंका अभी हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' में काम कर रही हैं।

Content Writer

Smita Sharma