शॉर्ट फिल्म ''चलो जीते हैं'' की स्क्रीनिंग में कंगना-सचिन समेत पहुंचे ये स्टार्स, देखें तस्वीरें

7/29/2018 4:38:48 PM

मुंबई: शॉर्ट फिल्म 'चलो जीते हैं' कि हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता, बिजनेसमैन और क्रिकेट स्टार्स शामिल हुए। इस ईवेंट में कंगना रनौत ब्लू कलर का सूट पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

कंगना इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थीं।

 

 

इस फिल्म की स्क्रीनिंग में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की। अमित शाह के साथ कई राजनेता भी शामिल हुए।

 

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस 'चलो जीते हैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की। इस दौरान सचिन ने रेड कार्पेट पर भी कैमरों को पोज दिए।

 

 

बिजनेसमैन और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी ये फिल्म देखने पहुंचे।

 

 

अक्षय कुमार भी इस ईवेंट में शामिल हुए। इसके अलावा कई सितारे से इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

 

 

बता दें कि शार्ट फिल्म 'चलो जीते हैं' सत्य घटना से प्रेरित है। यह एक बच्चे की कहानी है, जो देश के लिए कुछ करना चाहता है। बालक का नाम नरु है। फिल्म की कहानी की बात करें तो स्वामी विवेकानंद की किताब पढ़ने के दौरान नरु उनके विचार, 'वही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं' से बहुत प्रभावित होता है।

 

 

 

वह दूसरों के लिए क्या कर सकता है, यह सवाल उसे मथता है। वह दूसरों से भी इसके जवाब मांगता है। 32 मिनट की यह फिल्म मंगेश हदावाले द्वारा निर्देशित है। खबरों की मानें तो यह कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से प्रेरित है। यह कहानी 'सामाजिक समरता' किताब से ली गई है। यह किताब नरेंद्र मोदी के विचारशील लेखों का संकलन है। यह 29 जुलाई को रिलीज होगी। 

Neha