यूट्यूबर साहिल चौधरी की गिरफ्तारी पर भड़की कंगना, फिर उठाए महाराष्ट्र सरकार पर सवाल, बोलीं ''क्या यहां गुंडाराज चल रहा है?

10/1/2020 12:20:04 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत लगातार चर्चा में बनी हुई है। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बॉलीवुड, समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मशहूर यूट्यूबर साहिल चौधरी की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साहिल की रिहाई की मांग भी की है और महाराष्ट्र सरकार को भी एक बार फिर घेरे में लिया है। दरअसल यूट्यूबर साहिल चौधरी को सुशांत सिंह राजपूत मामले में सरकार के खिलाफ बोलने पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस ने इसके साथ यौन शोषण का आरोप झेल रहे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर भी निशाना साधा है।

PunjabKesari
कंगना ने ट्वीट कर लिखा-'क्या यहां गुंडाराज चल रहा है? दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उनकी टीम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है? वे हमारा क्या कर लेंगे? क्या हमारा घर तोड़ेंगे और मारेंगे?' अपने ट्वीट में कंगना रणौत ने कांग्रेस पार्टी को टैग करते हुए लिखा, 'कांग्रेस पार्टी इसके लिए कौन जिम्मेदार है?' कंगना ने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'बिना सोचे समझे किसी ने साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो महाराष्ट्र सरकार काम करने लगी जोकि उनका वह एक लोकतांत्रिक अधिकार है और साहिल को तुरंत जेल भेज दिया गया। लेकिन पायल घोष ने कई दिनों पहले अनुराग कश्यप के यौन दुष्कर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, लेकिन वह खुलेआम घूम रहे हैं। यह सब क्या है कांग्रेस पार्टी?'ये दोनों ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है और फैंस इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सुशांत केस में सरकार के खिलाफ बोलने पर यू-ट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने फरीदाबाद के सेक्टर-19 स्थित उनके घर से उठा लिया। कहा जा रहा है कि स्थानीय पुलिस को बिना कोई सूचना दिए मुंबई पुलिस ने सोमवार को चुपचाप यह कार्रवाई की।

PunjabKesari

वहीं फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को भी मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। अनुराग अपना बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News