वैष्णों देवी दर्शन के बाद यात्रा को सफल बनाने के लिए भैरव बाबा के दरबार पहुंची कंगना, एक्ट्रेस के आगे पीछे दिखी कड़ी सिक्योरिटी

3/23/2022 3:32:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज बर्थडे है। बुधवार को 'बॉलीवुड क्वीन' अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर कंगना अपनी बहन के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची हुई हैं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।  फैंस कंगना की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत मां वैष्णो देवी के दरबार में ब्लू और रेड सूट पहनकर पहुंची। सिर पर दुपट्टा लिए वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और मां के मंदिर के सामने हंसते हुए पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

 

मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद कंगना वहां पहुंची, जिनके दर्शन के बिना यात्रा सफल नहीं होती यानि कंगना और रंगोली ने भैरव बाबा के दर्शन किए। इस दौरान कंगना के आगे पीछे कड़ी सिक्योरिटी देखने को मिली।

PunjabKesari

 

दरबार से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने एक बड़ा सारा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा- वैष्णो देवी जी के दर्शन के बाद हम भैरव बाबा के दर्शन के लिए गए… लिजेंड कहते हैं…दानव भैरव अंत के दिनों के लिए मां वैष्णो देवी का पीछा कर रहा था और वह पहाड़ी की चोटी तक चली गई और भैरव के डर से गुफा (गुफा जो मुख्य दर्शनस्थान है) में छिप गई थीं। जब भैरो देवी के साथ आमने-सामने हुआ तो उसने शक्ति प्रकट की और उसका सिर इतना हिंसक रूप से काट दिया कि उसकी खोपड़ी एक और पहाड़ी की चोटी पर गिर गई ...

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने आगे लिखा- भैरव को मारने के बाद वैष्णो देवी ने घोषणा की कि भैरव कोई और नहीं बल्कि स्वयं भगवान शिव हैं, उनकी महिमा के लिए उन्होंने यह भूमिका निभाई … साथ ही, जहां भैरव बाबा का सिर गिरा, उनका मंदिर बना था….यह हमें अपने दुश्मनों और हमारे जीवन में उनकी भूमिकाओं का सम्मान करना सिखाती है... हिंदू धर्म के अनुसार यह एक ही ऊर्जा है जो विभिन्न रूपों में अभिव्यक्ति और अभिव्यक्ति ढूंढती है और किसी को कभी भी अपना दृष्टिकोण नहीं खोना चाहिए ...जय माता दी…

PunjabKesari


कंगना का ये पोस्ट फैंस द्वारा खूब लाइक किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


काम की बात करें तो कंगना इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप में नजर आ रही हैं। शो के अलावा उनके पास धाकड़, तेजस और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्में भी हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News