''यह कपल बहुत प्यारा..शादी की खबरों के बीच कंगना ने की कियारा-सिद्धार्थ की तारीफ, बोलीं- इंडस्ट्री में ऐसा सच्चा प्यार बहुत कम

2/4/2023 11:49:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधन जा रहा है। दोनों राजस्थान के एक शाही महल में एक-दूसरे संग सात फेरे लेंगे। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेहद एक्साइटड हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस जोड़े की सराहना की है।

 

 

 

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक प्यारी वीडियो शेयर कर लिखा- 'यह कपल बहुत ही प्यारा है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा सच्चा प्यार बहुत कम देखने को मिलता है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दोनों को टैग भी किया है।

PunjabKesari


बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी समय से एक दूसरे को डेट करने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कई बाद दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ी हैं। हालांकि, कपल ने अब तक कभी भी अपने रिलेशनशिप और शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो सिद्धार्थ-कियारा को साल 2021 में फिल्म शेरशाह में एक साथ देखा गया था। फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी। जबकि, कियारा डिंपल चीमा की भूमिका में नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को फिल्म में काफी पसंद किया गया था और यह फिल्म काफी सुपरहिट रही थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News