‘हर हर महादेव…’ सावन के पावन महीने में Kangana Ranaut ने किया रुद्र अभिषेक

7/25/2023 9:26:43 AM

मुंबई। सावन के पावन महीने में जहां हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन है ऐसे में बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शिव की भक्ति में लीन नजर आईं। एक्ट्रेस सावन के पावन महीने में शिवलिंग का रुद्र अभिषेक करती नजर आईं। देव भूमी हिमाचल की वासी कंगना रनौत अपनी संस्कृती और रिती-रिवाजों से जुड़ी हुई है।

एक्ट्रेस हर त्योहार को रिती-रिवाजों के साथ मनाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने हॉमटाउन में हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘ सावन के महीने में घर पर रुद्र अभिषेक किया.. इतना आनंद आया कि जैसे महादेव स्वयं घर आए हो... हर हर महादेव।’

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

शेयर की गई वीडियो में एक्ट्रेस के पिता भी नजर आ रहें हैं। कंगना व्हाइट सूट में बेहद सिंपल और खूबसूरत लग रहीं हैं। वीडियो में फूलों से सजाए गए शिवलिंग को भी देखा जा सकता है। भक्ति भाव में लीन एक्ट्रेस ने बड़े ही श्रद्धा भाव से शिव का अभिषेक किया।

बीते सोमवार को एक्ट्रेस ने फैंस के साथ जल्द ही बुआ बनने की गुड न्यूज भी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी भाभी की गोद भराई की फोटोज भी शेयर की थी। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करती नजर आती हैं। अपने कल्चर से जुड़े रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi