कंगना की ''पंगा'' और तापसी की ''थप्पड़'', Women''s Day पर देख सकते हैं ये चार फिल्में

3/8/2020 12:16:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश भर में हर साल 8 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया जाता है। ये दिन स्पेशली महिलाओं के लिए है। लेकिन क्या सच में सिर्फ एक दिन महिलाओं के नाम होने पर उनके लिए लोगों की सोच और नजरिया बदल पाएगा। अब इस मामले में स्पष्ट तो कहा नहीं जा सकता लेकिन जब एक-एक कदम मिल कर नजरियां बदलने के लिए बढ़ाया जाए, तो वो दिन भी दूर नहीं जब महिलाओं को उनका बराबर का हक मिलेगा। इस कदम के साथ कदम मिलाने के लिए एक्ट्रेसेस तापसी पन्नू, कंगना, दीपिका और कई एक्ट्रेसेस इस रेस में शामिल हुई हैं। महिला सश्क्तिकरण के ऊपर बनीं इन एक्ट्रेसेस की ये फिल्में न सिर्फ लोगों को रास आईं, बल्कि समाज में औरतों के प्रति नजरिया बदलने में भी कामयाब हुई हैं। 

चलिए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, जिन्हें आप Women's Day पर देख सकते हैं...
 
1. थप्पड़


तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' 28 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई। तापसी की इस फिल्म ने महिला पर मारे गए थप्पड़ ने लोगों को ये मजबूर कर दिया कि एक 'थप्पड़' किसी के मन को कितनी चोट पहुंचा सकता है। फिल्म की कहानी थप्पड़ के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे तापसी पन्नू का पति उन्हें गुस्से में मारता है।

2.पंगा 


एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' भी महिलाओं आधारित फिल्म है। एक्ट्रेस की ये फिल्म कबड्डी पर आधारित फिल्म थी, जिसमे एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। फिल्म में कंगना कबड्डी प्लेयर बन कर सभी का दिल जीत लेती हैं।


3.छपाक 



इस साल 10 जनवरी को रिलीज हुई दीपिका पादूकोण की 'छपाक' ने लोगों के मन पर गहरा असर छोड़ा। उनकी ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है, जिसमे उन्होंने के लक्ष्मी के संघर्ष की कहानी दिखाई है। 

4.देवी


काजल की फिल्म 'देवी' भी महिलाओं पर आधारित फिल्म है, जो कि हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में काजल के अलावा नीना कुलकर्णी, नेहा धूपिया, शिवानी रघुवंशी और श्रुति हासन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

 

Edited By

suman prajapati