कंगना ने एक बार फिर अनुराग पर साधा निशाना, कहा-बॉलीवुड में आने वाली हर नई लड़की......

9/21/2020 11:48:36 AM

मुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कंगना रनौत आपसी जंग को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा मीटू आरोप लगाने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। जैसे ही पायल ने ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया कंगना ने अनुराग को करारा जवाब दिया। महिला आयोग ने भी पायल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। हालांकि अनुराग ने इन आरोपों का खंडन किया है। एक बार फिर कंगना ने ट्वीट कर अनुराग को खरी-खोटी सुनाई है और बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है।


कंगना ने पायल के बारे में बात करते हुए लिखा- मीटू की मुहिम बॉलीवुड में फेल हो चुकी है क्योंकि ज्यादातर रेपिस्ट और लड़कियों को तंग करने वाले लिबरल लोग हैं। इन लोगों ने इस मुद्दे को दबा दिया। पायल के मुद्दे पर सबकी बोलती बंद हो गई है। बॉलीवुड का ये हाल देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।
कंगना ने अगले ट्वीट में अनुराग और बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए लिखा-पायल घोष ने जो कहा है वो सही है। मेरे साथ भी बॉलीवुड के बड़े हीरोज ने ऐसी हरकतें की हैं। पार्टी में ऐसी हरकतें होना आम बात है। डांस फ्लोर पर आपके साथ कुछ भी हो सकता है। ये लोग काम के लिए आपको अपॉयमेंट देते हैं और घर बुलाकर जबरदस्ती करते हैं।
कंगना ने इससे अगले ट्वीट में लिखा-जहां तक मुझे याद है अनुराग कश्यप ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि शादी के बाद भी वह खुश नहीं था। जो अनुराग ने पायल के साथ किया है वो बॉलीवुड में आम है। बॉलीवुड के लोग इंडस्ट्री में आने वाली हर नई लड़की हो सेक्स वर्कर समझते हैं।


इसके अलावा कंगना ने ट्वीट कर लिखा-बॉलीवुड में ऐसे बहुत से लोग है जो अपनी शादी की आड़ में जवान और हसीन लड़कियों के साथ रहना पसंद करते हैं। इन लोगों के पास लड़कियों की कोई कमी नहीं होती। जबकि इन लोगों की शादी केवल दिखावा होती है। 

Smita Sharma