मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला, आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए:कंगना रनौत

9/14/2020 12:13:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कंगना बहन रंगोली चंदेल और एक सहयोगी के साथ 9 सितंबर को मुंबई आईं थीं।

वहीं अब 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद वह मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई से रवाना होते समय उन्होंने एक ट्वीट कर शिवसेना पर हमला किया था। वहीं मुंबई से चंड़ीगढ़ पहुंचने के बाद एक बार फिर कंगना ने शिवसेना पर हमला किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा-'जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमजोर समझ कर, बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!' मुंबई से निकलने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से बीएमसी विवाद में न्याय दिलाने की अपील की। 

संजय राउत ने दी थी मुंबई में ना आने की धमकी

संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी लेकिन कंगना ने उनकी धमकी का जवाब देने के लिए मुंबई आने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वो 9 सितंबर को मुंबई आएंगी अगर किसी के बाप में हिम्मत है तो उन्हें रोककर दिखा। इसके बाद कंगना गैरमौजूदगी में बीएमसी ने उनके ऑफिस में हुए कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया था। बीएमसी की इस कार्यवाही की हर किसी ने निंदा की थी। 

Smita Sharma