कंगना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, बोलीं- वह एक शांत और विनम्र महिला..कुर्सी पर बैठकर देवी शक्ति की तरह लगती हैं

9/10/2022 10:37:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस  में से एक हैं। फिल्म में अपना दमदार अंदाज दिखाने वाली कंगना राजनीतिक हस्तियों से भी खास ताल्लुक रखती हैं। वह अक्सर नेता-राजनेताओं से मिलती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने देश की नई राष्ट्रपति  श्रीमती द्रौपदी मुर्मु में से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

मुलाकात में कंगना रनौत ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को खूबसूरत फूल भेंट किए। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से मिलना सम्मान और गर्व की बात है। वह एक शांत और बहुत ही विनम्र महिला है। उस कुर्सी पर बैठकर वह एक देवी शक्ति की तरह लगती हैं, जो मार्गदर्शन करती हैं, ठीक करती हैं। उन्होंने मेरे कार्य की सराहना भी की। मैंने इस अवसर पर राष्ट्रपति को अवगत कराया कि जब वह इस स्तर पर पहुंची तो यह हर महिला के लिए सम्मान की बात है। वह जिस प्रकार मुझे देख रही थी, वह मेरे लिए सम्मान की बात है. जय हिंद।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


इस दौरान कंगना रनौत का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस क्रीम कलर के सूट और खुले बालों में काफी खूबसूरत लगीं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 


काम की बात करें तो कंगना रनौत को हाल ही में फिल्म धाकड़ में देखा गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब वह जल्द फिल्म तेजस में नजर आएंगी। इसके अलावा वह इन दिनों फिल्म इमरजेंसी की भी शूटिंग कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News