काला चश्मा, लाल लिपस्टिक और येलो साड़ी में कंगना का बवाल लुक, डीप नेक ब्लाउज में फ्लॉन्ट किया टैटू

4/8/2021 2:47:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत कभी अपने लुक्स से फैंस को निराश नहीं करतीं। अक्सर उन्हें जहां कहीं भी स्पॉट किया जाता है, हमेशा उनका परफेक्ट लुक देखने को मिलता है। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला, जहां वो अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करती नजर आईं। अब कंगना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 


लुक की बात करें तो इस दौरान कंगना येलो कलर की साड़ी में गॉर्जियस दिखाई दीं।

 

चेहरे पर ब्लैग गॉग्लस और चोख लाल लिपस्टिक उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रही हैं। डीप नेक ब्लाउज में एक्ट्रेस अपना नेक का टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

 

इस लुक को एक्ट्रेस मैचिंग इयररिंग्स और बन के साथ कमप्लीट किया हुआ है। साथ ही हाथ में पर्स भी कैरी किया हुआ है, उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है।

 

कमप्लीट लुक में हसीना किसी खूबसूरत बला से कम नहीं लग रहीं।


काम की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की ये फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Content Writer

suman prajapati