Y+ सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं कंगना, ट्वीट कर लिखा-‘भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं‘

9/14/2020 9:52:39 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस 4 दिन के लिए मुंबई आई थीं। वहीं आज कंगना  
मुंबई से मनाली  अपने घर वापस लौट रही हैं। एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हुए की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कंगना रनौत Y+ सिक्योरिटी के साथ मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

कंगना रनौत ने ट्वीट कर मुंबई से मनाली वापस लौटने की बात लिखी है। कंगना ने लिखा-‘भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं।

जिस तरह मुझे इन दिनों परेशान किया गया, मेरे ऊपर अटैक किया गया, मुझे गलत चीजें बोली गईं, मेरा घर तोड़ने की धमकी दी गई और मेरा ऑफिस तोड़ा, सिक्योरिटी को हथियार के साथ मेरे आसपास रहने के लिए कहा गया, मुझे लगता है पाकिस्तान से तुलना करना धमाकेदार रहा।’

बता दें कि कंगना रनौत 9 सितंबर को मुंबई आई थीं। शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न आने के साथ धमकी दी थी, जिसके बाद कंगना ने यह कदम उठाया था। जिस दिन कंगना मुंबई पहुंची उसी दिन बीएमसी ने उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण के चलते बुलडोजर चला दिया था। इसी के चलते हाल ही में कंगना महाराष्ट्र के गर्वनर से भी मिली थीं। 

Smita Sharma