शूटिंग के दौरान कंगना रनौत हुईं घायल, व्हीलचेयर के बिना चलना हुआ मुश्किल

11/23/2017 2:09:27 AM

मुंबईः इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त कंगना रनोट एक बार फिर सेट पर घायल हो गई हैं। ये चोट इतनी गहरी है कि कंगना बिना व्हील चेयर के चल ही नहीं पा रहीं। 

 

खबरों की मानें तो उनको तड़के चार बजे गोयल अस्पताल लाया गया था। कंगना ने अस्पताल में मौजूद पत्रकारों से कहा कि वह अब बेहतर हैं। कंगना ने कहा, ‘‘शूंटिंग के दौरान ठोकर लगने से गिर गई और मेरे दाहिने टखने में चोट लग गई। कुछ भी गंभीर नहीं है। यह सिर्फ मोच थी।’’ अभिनेत्री का उपचार करने वाले डॉक्टर पुलकित गोयल ने कहा कि कंगना को आराम की सलाह दी गई है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनको होटल ले जाया गया। वहां आराम करने के बाद वह दोपहर में मुंबई रवाना हो गईं। कंगना ने बताया कि वह एक दीवार से घोड़े पर कूद कर बैठने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान वह नीचे गिर पड़ी और घायल हो गई।