हिमाचल में हुए भूस्खलन में हुई कंगना की फैन की मौत, एक्ट्रेस को लगा बड़ा झटका, बोलीं- हे भगवान! यह दुखद से परे है

7/26/2021 10:25:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कुदरत का जमकर करह बरप रहा है। वहां हुए भूस्खलन और बाढ़ से अब तक कई लोगों की जाने चली गई है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने उस फैंस के लिए शोक व्यक्त किया, जिसकी वहां भूस्खलन के चलते जान चली गई। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी फैंस के प्रति दुख जाहिर किया।

PunjabKesari


कंगना की फैन डॉ. दीपा शर्मा ने अपने निधन से एक दिन पहले हिमाचल से अपनी कुछ खुशनुमा तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'इतनी बड़ी प्रशंसक, उसने मुझे प्यारे पत्र भेजे और मुझ पर उपहारों की बौछार की और मनाली में मेरे घर भी गई... ओह!!! एक बड़ा झटका लगता है... यह दुखद से परे है... हे भगवान!!!' 

PunjabKesari


इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी फैन के परिवार प्रति भी इस हानि के लिए शोक व्यक्त किया। कंगना के अलावा इस फैन के निधन पर अन्य स्टार्स ने भी दुख जताया है। 

PunjabKesari


फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'ओएमजी। विश्वास नहीं हो रहा है कि दीपा नहीं रही। मुझे बताया गया है कि आज भूस्खलन में उनकी मृत्यु हो गई। 8 घंटे पहले तक वह हिमालय से तस्वीरें भेज रही थी। इतना जीवंत, जागरूक व्यक्ति। कोई शब्द नहीं है। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। प्रार्थना। शांति (ओम शांति)'

PunjabKesari


काम के मोर्चे पर, कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें वह जे जयललिता की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ फिल्म 'धाकड़' भी है। इसके अलावा वह 'तेजस' में वायुसेना के पायलट की भूमिका भी निभाती नजर आएंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News