''थलाइवी'' को लेकर कंगना का बड़ा ऐलान, बताया- आज Netflix पर रिलीज होगी जयललिता की बायोपिक

9/25/2021 1:38:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी काफी समय से सुर्खियों में हैं और कुछ ख़ास बॉक्स ऑफिस म पर कंगना को इसका रिस्पांस नहीं मिला है। इसी के चलते कंगना ने आज ऐलान किया है कि वो ये फिल्म दर्शकों के लिए Netflix  पर रिलीज़ करने जा रही हैं।

 

 

कंगना ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Koo पर दी है।

 

उनकी यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक है। जे जयललिता साउथ सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से भी एक थी। फिल्म थलाइवी में कंगना जे जयललिता की भूमिका में हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 


फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। ऐसी अफवाहों पर अब खुद कंगना रनौत ने रोक लगा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर थलाइवी की रिलीज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है।

 

 

इस पोस्ट में कंगना रनोट ने फिल्म थलाइवी की लेकर फैलाई जा रहीं अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'थलाइवी को लेकर अभी तक कोई भी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। कृप्या अफवाहों से बचें। हम फिल्म को तब रिलीज करेंगे जब पूरे देश में सभी सिनेमा हॉल खुल जाएंगे।' कंगना के इस पोस्ट से जाहिर है कि थलाइवी का इंतजार कर रहे एक्ट्रेस के फैंस को अभी इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते देश के कई हिस्सों में काफी समय से सिनेमाघर बंद हो गए हैं। ऐसे में बहुत सी फिल्मों की रिलीज डेट को टाला गया है। हाल ही में फिल्म थलाइवी को सेंसर बोर्ड की ओर से यू सर्टिफिकेट दिया गया है। यह सर्टिफिकेट थलाइवी के तमिल वर्जन को दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद कंगना रनोट ने दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर थलाइवी से जुड़ा अपना एक लुक साझा किया था।
 

Content Writer

suman prajapati