GF संग रोमांटिक हुए कंगना रनौत के एक्स बाॅयफ्रेंड अध्ययन, लिप Kiss करते की तस्वीरें वायरल

11/6/2019 11:23:43 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अध्ययन इन दिनों रियालिटी शो स्प्लिट्सविला 11 की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा को डेट कर रहे हैं। आए दिन इस कपल की क्यूट तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

हाल ही में मायरा ने अपने इंस्टा अकाफंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मायरा अध्ययन को किस करती दिख रही हैं।

लुक की बात करें मायरा महरून आउटफिट में दिख रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

वहीं अध्ययन पिंक शर्ट और ब्लू जीसं में हैंडसम दिख रहे हैं। सामने आई तस्वीर में कपल लिप किस करता दिख रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों काफी लंबे संय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।  

कंगना रनौत को भी कर चुके हैं डेट 


बता दें इससे पहले अध्ययन सुमन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को डेट किया है।

साल 2009 में फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कन्टीन्यूज' के दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे खूब आम थे। कंगना के बाद अध्ययन का नाम एक दिल्ली बेस्ड गर्ल के साथ भी जुड़ा। 

बता दें कि मायरा अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। मायरा 'स्प्लिट्सविला 11' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इंटरनेट पर मायरा के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं अध्ययन की बात करें तो वह अपने सिंगिंग करियर में बिजी हैं। कुछ वक्त पहले उनका गाना 'सोणियों 2.0' रिलीज हुआ, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma